आपके घर के दीवारों के लिए 13 अद्वितीय पथरीले विचार

Rita Deo Rita Deo
Engel & Völkers Bodrum, Engel & Völkers Bodrum Engel & Völkers Bodrum Ruang Makan Modern
Loading admin actions …

घर को बनाने के बाद उसके छत, दीवार और फर्श को इस्तेमाल करने लायक परिष्कृत स्पर्श देना बहुत   महत्वपूर्ण है । पत्थर जैसे प्राकृतिक तत्व के इस्तेमाल से न केवल घर के वास्तुशिल्प डिजाइन को व्यक्तित्व और गरिमा मिलेगी बल्कि यह चुनाव घर को भी प्रकृति के साथ संपर्क बनाए रखने में भी हमारी सहायता कर सकता है। यह एक शानदार विकल्प जिसका उपयोग सदियों से किया गया है क्योकि पत्थर हर स्थान पर विभिन्न रंगों, आकारों और ताकत के होते है क्योकि ये प्राकृतिक प्रभावों के कारन बदलते रहते है।  इस विचार पुस्तक में हमारे सज्जकारो और वास्तुकारों द्वारा निर्मित पत्थर की दीवारों के 13 विचारों को चुना गया है, जिससे जिनपर हमें यकीन है कि आपको प्यार आएगा।

1. पत्थरों की नियुक्ति

पत्थरों का वितरण चयन किये हुए पत्थर के प्रकार और परियोजना की अपेक्षाओं पर निर्भर करता है। एक तरफ संगमरमर जैसे पत्थर होते हैं जो विभिन्न आकार के प्लेटों में उपलब्ध होने के कारन बहुत सुंदर दिखते हैं, लेकिन स्लैब  जैसे अन्य विभिन्न प्रकार के पत्थर में अनियमित आकृतियां होती हैं।

2. पथरी दीवार का आवरण

इस तरह के सजावट बनाने से पहले ही आप स्पष्ट कर ले के ये पत्थर की दीवार कहाँ लगवाना चाहते हैं जिससे के ये आसानी से तय हो सके की दीवार की संरचना किस प्रकार की होनी चाहिए। पत्थर के वरीयता और इसकी सभी विशेषताएँ जैसे कि इसके प्रतिरोध, छिद्रण इत्यादि को को ध्यान में रखकर सुनिश्चित करके ही अपना अंतिम निर्णय लें ।

3. इसकी कीमत के लायक

इस तरह के पत्थर के चिप्स का दीवार वास्तव में किफायती नहीं हैं क्योंकि ये अनियमित टुकड़े अक्सर महंगे होते है लेकिन इसको लगाने से जो आकर्षण उभरता है वो इस निवेश के लायक है। यह सजावट आपके पूरे जीवन रहेगा और घर के सौंदर्य में शानदार योगदान देगा।

4. घर का कौन सा हिस्सा पत्थर की दीवार के लिए उपयुक्त है-कैसे जाने ?

वैसे पत्थर की दीवार घर के सभी हिस्सों के लिए उपयुक्त है क्योंकि विभिन्न प्रकार के पत्थर होते हैं जिन्हें घर में कहीं भी रखा जा सकता है जैसे बाथरूम, रसोईघर, छत, घर के मुखौटे, आदि।

5. न्यूनतम भोजन कक्ष

यह शानदार उदाहरण द्वारा घर की डिजाइन का निरीक्षण कर सकते हैं जो खुली योजना पर आधारित है। वास्तुशिल्प डिजाइन में रंगों और फर्नीचर की लाइनों द्वारा निरंतरता बनाए रखने की शैली सर्वोत्तम है। बाधाओं के बिना घर के क्षेत्रों को विभाजित करने के लिए जो डाइनिंग रूम में  लकड़ी की दीवार है वो अंतरिक्ष में गर्माहट के रंग जोड़ती है।

6. चिमनी की दीवार

चिमनी घर की गर्मी का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए यह आम तौर पर नायक है । जब यह दीवार पत्थर की जो जाए तो इसकी उपस्थिति और भी अधिक शक्तिशाली हो जाती है।

7. एक आंतरिक उद्यान के लिए

सीढ़ी के नीचे पत्थर के साथ वनस्पति का संयोजन आकर्षक और प्रेरणादायक है क्योंकि इसने एक खूबसूरत आतंरिक उद्यान का जन्म हुआ है । सीढ़ियों के निचे का स्थान पर कब्जा करने के लिए पौधों का इस्तेमाल पत्थर की दीवार के सुंदर पृष्टभूमि को  स्तुतिवाद  देता है।

8. एक छोटी छत पर

जब छोटे स्थान ही उपलब्ध हैं, तो न्यूनतम तत्वों के साथ उन्हें सजाने के लिए सबसे अच्छा है, ताकि आप हर मौजूदा स्थान को सजावट के लिए उपयोग कर सकें। यहां पत्थरों की दीवार की सुंदरता बालकनी में पेड़ों की  उपस्थिति के साथ जगह भरने के लिए जिम्मेदार है।

9. एक और उदाहरण

इस परियोजना में, पत्थरों का मूल विस्तार उनका रंग और गमलों में रखे पौधे  एक असाधारण वातावरण प्राप्त करते हैं।

10. बेडरूम की संभावनाएं

Ibiza Style, Kabaz Kabaz Kamar Tidur Gaya Eklektik

इस तस्वीर के द्वारा हम कह सकते हैं की पत्थर के आकर्षक व्यक्तित्व से कोई भी कमरा बच नहीं सकता। इस शयकक्ष में नदी के छोटे पत्थर पूरी तरह से बिस्तर के पीछे की दीवार पर फ़ैल कर स्मारकीय प्रभाव को प्रस्तुत करते हैं। लटकने वाले लैंप इस सज्जा में शानदार प्रभाव जोड़ते हैं।

11. समकालीन स्नानघर की सज्जा

यदि आप बाथरूम की दीवारों में प्राकृतिक स्पर्श देना चाहते हैं तो इस तरह का पत्थर दीवार कमरे में स्थापित करने का प्रयास करें। यह आपके बाथरूम की डिजाइन और शैली को पूरी तरह बदल कर अत्यलंकृत रूप देगा।

12. रसोईघर में

ग्राम्य रसोई अविश्वसनीय रूप से आरामदायक है क्योंकि उनके सौंदर्यीकरण के लिए प्राकृतिक सामग्रियों का ही लाभ उठाना पड़ता है । यहां हम देख सकते हैं कि रसोईघर के डिजाइन को आकर्षक रूप देने के लिए रंगीन टाइल्स के साथ पत्थर को जोड़ा गया है।

एक और कोण:

13. मुखौटा पर

Bugambilias, Arki3d Arki3d Rumah Modern

घर के सामने का हिस्सा उसका चेहरा होता है जैसे की लिफाफा जो अनेक अकृषक सम्भावनाओ से भरा हो,  इसलिए इसे प्रभावशाली दिखना चाहिए। घर के मुखौटे पर पत्थर का इस्तेमाल साधारण दीवार या कांच के दीवार से अधिक व्यक्तित्व देगा।

अधिक प्रेरणा के लिए, अपने घर के मुखौटे के लिए 12 पत्थर की दीवार के विचारों को देखें।

Butuh bantuan dengan projek Anda?
Hubungi kami!

Sorotan dari majalah